Share

जयपुर hellobikaner.in पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का मामला शांत होने के बाद अब कांग्रेस के नेताओं का रुख राजस्थान की ओर हो चला है। प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है वही राजनीतिक नियुक्तियों पर भी फैसले होने भी बाकी है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार राजस्थान में फ़िलहाल खाली पड़े 9 मंत्रीमंडल पदों पर 50 से अधिक दावेदार नज़र आ रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के विधयाकों अपने स्तर की शुरू कर दी है। दोनों ही नेताओं के खेमों से कई विधायक अपनी दावेदारी कर रहे है। बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आये 6 विधायक, मुख्यमंत्री गहलोत के खेमे से लगभग 13 निर्दलीय विधायक, सचिन पायलट खेमे से 6 विधायक और 20 से अधिक कांग्रेस के विधायक अपनी दावेदारी करते रहे है।

 

 

इसी बीच खबर आ रही है की केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के सदस्य
अजय माकन आज सड़क मार्ग से जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुँच रहे है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेता राजस्थान के मंत्रीमंडल विस्तार  व राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा कर सकते है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page