raghu sharma

raghu sharma

Share

जयपुर। राजस्थान में चल रही सियासी घमासान को आज 17 दिन हो गए है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीति पार्टियाँ एक दुसरे पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी दवरा लोकतंत्र की खुले आम हत्या करने का खेल जग जाहिर हो चूका है। निर्वाचित विधायकों की खरीद में जिस तरह भाजपा लगी हुई है। यह भाजपा द्वारा संविधान को कुचलने का एक उत्सित प्रयास है। यह बात उन्होंने राजस्थान पीसीसी के आधिकारिक ट्विट्टर अकाउंट के माध्यम से कही।

शर्मा ने कहा की कर्नाटक व मध्यप्रदेश में इन्होंने निर्वाचित सरकार गिराई। अब ये राजस्थान में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित सरकार को उसी तर्ज पर गिराने पर आमादा है। लोकतंत्र की बजाय भारतीय जनता पार्टी का यकीन लोकतंत्र की बजाय नोटतंत्र पर है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page