summer 01

Share

जयपुर hellobikaner.in  प्रदेश में अगले तीन दिन तक का मौसम मौसम बुलेटिन जारी किया है विभाग के अनुसार वर्तमान में जारी तीव्र हीटवेव का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा। 16 मई से अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होंगें तथा हीटवेव के दौर से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

 

 

बीकानेर, जोधपुर संभाग में 14-16 मई तेज धूलभरी हवाएं/आंधियां चलने की संभावना। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम भी सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहने से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

 


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सीमांत बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।

 

इसी तरह गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिकता के साथ 47़ 3, बीकानेर एवं जैसलमेर में सामान्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 47़ 2, चुरु में सामान्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 46़ 9, कोटा में सामान्य से चार डिग्री अधिकता के साथ 46़ 7 एवं जोधपुर में सामान्य से छह डिग्री अधिकता के साथ 46 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page