Share

गेस्ट हाउस में कांस्टेबल को रंगरेली मनाते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने किया  गिरफ्तार

अलवर  hellobikaner.in राजस्थान के अलवर शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक गेस्ट हाउस में एक कांस्टेबल को रंगरेली मनाते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


हेड कांस्टेबल भिवाड़ी में तैनात है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के साथ मौजूद महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि कांस्टेबल एवं होटल संचालक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


भिवाड़ी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात धन सिंह को अलवर के पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में हेड कांस्टेबल एवं महिला से एक साथ कमरे में होने का जवाब मांगा गया। तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद हेड कांस्टेबल एवं होटल संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई मदनलाल ने बताया कि तो होटल संचालक एवं एक हेड कांस्टेबल धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page