hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के प्रक्षिणार्थियों ने रंगोली बनाकर की चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लेंडिंगकी कामना।

 

 

निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि आज का दिन हर भारतीय के गौरव का दिन है। भारत के इसरो ने चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लेंडिंग के सभी उपाय कर लिए है। भारत की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की नजरें आज भारत पर है। ये हमारे लिए गर्व की बात है।

 

कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने बताया कि इस ऐतिहासिक दिन और ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ गतिविधि के तहत इस दिन को और खास बनाने कि लिए संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने रंगोली के माध्यम से ये संदेश दिया कि हम सब की शुभकामनाएं हमारे देश वासियों के लिए है।

 

सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज, उमाशंकर आचार्य लेखाकार लक्ष्मीनारायण चूरा, संदर्भ व्यक्ति रेशमा वर्मा
श्रीमोहन आचार्य, विष्णुदत्त मारू ने भी अपने विचारों में चन्द्रयान 3 के सफल लेंडिंग की कामना की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page