Share

बीकानेर। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर के बीजेपी नेता, समाजसेवी महावीर रांका को राज्य सरकार ने बीकानेर में नगर विकास न्यास का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी इस नियुक्ति से रांका समर्थकों में खुशी की लहर है वहीं अब कहा जा रहा है कि असल मायने में शहर का विकास अब होगा। रांका ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें यूआईटी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुपुर्द की है। उन्होंने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, राजस्थान के संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर शहर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन आचार्य का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक कार्यकर्ता हैं और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करेंगे और केन्द्र सरकार, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही साथ रांका यह भी बोले कि राजस्थान की राजधानी जयपुर की तर्ज पर बीकानेर का विकास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि न्यास में मूलभूत ढ़ांचे में सुधार लाना उनकी प्राथमिकताओं में शूमार रहेगा। सड़क एवं सफाई व्यवस्था को भी बेहतर किया जाकर पार्कों का जीर्णोद्धार व कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। रांका के मनोनयन की खुशी में सैकड़ों कार्यकर्ता उनके गंगाशहर स्थित निवास पहुंचे और फूलमालाओं से लाद दिया। बीकानेर नगर निगम के मेयर नारायण चौपड़ा, बीकानेर शहर बीजेपी के अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, रामकुमार व्यास, विक्की गहलोत सहित अनेकजनों ने रांका के आवास पर पहुंचकर बधाई दी। फोटो राजेश छंगाणी – 9672996721,7737702174

शुक्रवार को मिलेंगे सीएम राजे से
बीकानेर। नव मनोनीत नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका शुक्रवार को राजधानी जयपुर में राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से मिलेंगे। बताया गया कि संभवत: वे सोमवार, 21 नवम्बर को पदभार ग्रहण करेंगे।

नवनियुक्त यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका पहुंचे बरसलपुर हाऊस…..
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का मुंह मीठा करवा कर लिया आशीर्वाद……
9595
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी महावीर रांका को बीकानेर में नगर विकास न्यास अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री देवीसिंह जी भाटी का आभार व्यक्त करने जस्सूसर गेट स्थित बरसलपुर हाऊस पहुंचकर पूर्व मंत्री भाटी का मुंह मिठा करवा कर आशीर्वाद लिया !! इस अवसर पर युवा भाजपा नेता अंशुमानसिंह भाटी सहित उपस्थित कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त यूआईटी अध्यक्ष रांका का माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी।

रांका के यूआईटी अध्यक्ष बनने पर आई.टी.कर्मचारी संघ ने जताई प्रसन्नता……
महावीर रांका के यूआईटी अध्यक्ष बनने पर यू.आई.टी.कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी कल्याण कोष ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यूआईटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह, सचिव अशोक चौहान के अलावा कर्मचारी कल्याण कोष के सुरेश लोहिया, सुनील पांडे, नथमल व्यास तथा दुर्गाशंकर आचार्य सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रांका की नियुक्त पर खुशी व्यक्त की है। कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से शहरी क्षेत्रा में विकास की संभावनाएं और अधिक प्रबल होंगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page