Share

बीकानेर hellobikaner.in भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महावीर रांका ने शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीशजी पूनिया से मुलाकात की।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पूनिया को सरदारशहर विधानसभा प्रवास पर ली गयी सवाई बड़ी मंडल, पुलासर मंडल,  भानीपुरा मंडल की बैठकों के बारे मैं चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष को इस दौरान कोरोना काल में संगठन ही सेवा अभियान के तहत किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद रमेश भाटी, प्रणव भोजक व मनोज गहलोत भी उपस्थित रहे।

महावीर रांका ने महाश्रमणजी से लिया आशीर्वाद
बीकानेर hellobikaner.in  आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान ‘नैतिकता का शक्तिपीठ’ के अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार को भीलवाड़ा विराजित पूज्य आचार्य श्रीमहाश्रमणजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष रांका ने बताया कि आदित्य विहार, तेरापंथ नगर विराजित महाश्रमणजी ने मंगलवाणी के साथ निरन्तर धर्म एवं सेवा कार्यों में जुटे रहने का शुभाशीष दिया। इस दौरान रमेश भाटी, प्रणव भोजक व मनोज गहलोत भी उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page