hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                       बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जारी हुआ। साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार का रिजल्ट ज्यादा रहा है।

 

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- संभागीय आयुक्त (बोर्ड प्रशासक) महेश चन्द्र शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। इस बार आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ आया। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था।

 

12वीं में तीनों विषयों को मिलाकर साढ़े 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://www.indiaresults.com/select-state.htm   पर देखे जा सकते हैं। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी हुआ। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।

https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page