Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                        बीकानेर। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है कल रात बीकानेर जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था की आज शहर के नयाशहर थाना इलाके में स्कूल वैन व थार गाड़ी में भिड़ंत होने की ख़बर सामने आई है।

 

जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने के समाचार मिल रहे है। बताया जा रहा है कि शहर के  चौखूंटी पुलिए के उपर यह हादसा हुआ है। इस हादसे में दो स्चूली बच्चे घायल हुए है। जिनके हाथों और पावों में चोटें आई है। जबकि स्चूली वेन के वैन चालक के सिर में चोट आई है।

इन तीनों को बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी के बाद नयाशहर थाना पुलिस के एएसाआई जिले सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिए पर लंबा जाम सा लग गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद हटवाया गया। पुलिस ने थार गाड़ी व वैन थाने भिजवाई है

देखें वीडियो…

 

 

जुड़े हैलो बीकानेर चेनल से  –

https://whatsapp.com/channel

/0029VaUOsiY9hXF9njitZY1x

About The Author

Share

You cannot copy content of this page