hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com सदी ने महानायक व बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के पोस्ट करते रहते है, जो लोगों में हलचल पैदा करने में हमेशा सफल रहती है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे दो युवा आवाज़ दिखाई दी, बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ के मुनव्वर अली और मुंबई के कंपोजर ज़ुबिन सिन्हा इस वीडियो में दिखाई दिए है।

मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गीतों के से ये दोनों युवा सभी का दिल जीत रहे है, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और ट्विटर तीनों जगह पर शेयर किया और इनके मेहनत की सराहना की।

Video

FB 2756 – Beats .. rhythm .. heartbeat .. EK .. शब्द बदल जाएँ, सुर बदल जाएँ .. पर धड़कन EK .. Jai Hind !!

Amitabh Bachchan ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶನಿವಾರ, ಜೂನ್ 6, 2020

7 जून 2020 को बिग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मुनव्वर अली और ज़ुबिन सिन्हा के वीडियो को राहना के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बीट्स…. रीदम… दिल की धड़कन एक, शब्द बदल जाये, सुर बदल जाये पर धड़कन एक- जय हिंद। बस इतने ही शब्दों के बिग बी की सराहना ने युवा मुनव्वर अली और ज़ुबिन सिंह के वर्षों के मेहनत को सफर कर दिया।

वीडियो को साझा किए जाने के बाद से वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा गया है और यह संख्या अभी भी बढ़ते जा रही है। 50 के. लाइक्स और 15000 से अधिक बार शेयर किया गया है लोगों ने वीडियो पर कई प्रकार की टिपणियां की है ।

बता दे कि इससे पहले मुनव्वर अली वार परिवार, म्यूजिक का महा मुक़ाबला और हाल ही में द वॉइस इंडिया (स्टार प्लस) पे भी हंगामा मचा चुके है और ज़ुबिन सिन्हा जिन्हें हाल ही में कलारत्न अवार्ड से समानित किया गया है।।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page