bikaner nagar nigam

bikaner nagar nigam

Share

बीकानेर hellobikaner.in बीकानेर नगर निगम इन दिनों अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहा है। निगम अधिकारियों को आचार्यो की बगीची के पास निगम की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की सूचना मिली हैं।

 

उसके बाद निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे थे। जब निगम की टीम मौके पर पहुंची तो वहां उपस्थित लोगों ने निगम के अधिकारी संजय ठोलिया सहित उनके कर्मचारियों के साथ हाथापाई व बदसलूकी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। राजकार्य में बाधा दर्ज करने का मामला भी दर्ज हो सकता है।

हालांकि अभी तक बदसलूकी करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। अचानक हुई इस घटना के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page