Share

बीकानेर hellobikaner.in राजस्थान सरकार ने राज्य स्तरीय आयोग बोर्ड निगमों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों के नामों की घोषणा की है। राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की यह दूसरी सूची जारी हुई  है। 7 बोर्ड -निगम अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के साथ 67 सदस्यों की विभिन्न आयोगों-निगमों में नियुक्ति की गई है।

आज जारी हुई दूसरी सूची में 74 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां मिली है। इस सूची में भी बीकानेर के लोगों को मौका दिया गया है जिसमे अशोक धारणिया, सलीम सोढा और राजकुमार किराडू, शब्बीर कुमार और सुशील असोपा को शामिल किया हैं।

सलीम सोढा- राजस्थान मदरसा बोर्ड सदस्य, अशोक धारणिया- राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड सदस्य, राजकुमार किराडू – विप्र कल्याण बोर्ड, शब्बीर कुमार- राजस्थान जन अभियोग निराकारण समिति सदस्य, सुशील असोपा-बंजर भूमि एवं विकास बोर्ड सदस्य बनाया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page