स्व. मक्खन जोशी

स्व. मक्खन जोशी

Share

बीकानेर hellobikaner.in जननेता स्व. मक्खन जोशी की पुण्यतिथि के अवसर पर इक्कीस हजार लीटर गंगाजल तथा तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के उपमहापौर पुनीत कर्णावत 13 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे जयपुर में राज्य स्तर के इस अभियान की शुरूआत करेंगे।

स्व. मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा जयपुर और बीकानेर के अलावा प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। बीकानेर में 14 जनवरी को इसकी शुरूआत होगी। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजन संस्था द्वारा स्व. मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर होने वाले सभी सार्वजनिक समारोह रद्द कर दिए हैं। वहीं, संस्था द्वारा यह वर्ष ‘स्वास्थ्य चेतना’ को समर्पित रहेगा। इसके तहत इम्यूनिटी बूस्टर डोज का वितरण, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर जैसे आयोजन वर्ष भर किए जाएंगे।

 

जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा गत वर्ष महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से ‘सक्षमा’ अभियान प्रारम्भ किया गया था। यह अभियान भी इस वर्ष जारी रहेगा। इस दौरान महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने संबधी गतिविधियां सतत रूप से आयोजित होंगी। यह गतिविधियां प्रति माह आयोजित होंगी। जिले के चारों विश्वविद्यालयों द्वारा राज्यपाल की पहल पर गोद लिए गए गांवों में भी महिला सशक्तीकरण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष की गतिविधियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page