Share

बीकानेर | शहर कांग्रेस कमेटी बीकानेर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत होंगे। वहीं कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आठ, उपाध्यक्ष 11, महासचिव 13, कोषाध्यक्ष एक, प्रवक्ता दो, 36 सचिव, 11 आमंत्रित सदस्य एवं 10 सदस्य शामिल किए गए हैं।

001002

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी कार्यकारिणी में कन्हैयालाल कल्ला, माशूक अहमद, हीरालाल हर्ष, श्रीलाल व्यास, मुकेश राजस्थानी, अब्दुल मजीद खोखर, हारून राठौड़ मोहनी देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में गजेन्द्रसिंह सांखला, जितेन्द्र सिंह रायसर, अरविंद मिढ्ढा, रमेश कुमार व्यास, टिक्कु भाटी, दिलीप बांठिया, हजारी देवड़ा, अयूब सोढ़ा, सुशील थिरानी, कमला बिश्नोई, शकील बानो उपाध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार रूपकिशोर व्यास, ललित तेजस्वी, चन्द्र प्रकाश गहलोत, अनिल कल्ला, नितिन चढ्ढा, मनीष पुरोहित, नंदु जावा, आनंद जोशी, मोहम्मद इब्राहिम, सुभाष स्वामी, जावेद खान, हरीराम नायक, गुलाब गहलोत महासचिव तथा राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष है। कार्यकारिणी में गौरीशंकर व्यास और नितिन वत्सस प्रवक्ता होंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page