Share
हैलो बीकानेर न्यूज़, जयनारायण। दाउजी रोड़ स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में आदि गणेश भक्त मंडल  के तत्वावधान में गणेश महोत्सव मनाया जायेगा। जिसका आगाज 9 सितम्बर  से बाल भक्तों द्वारा गजानंद के अभिषेक से होगा। आयोजन से जुड़े खेमचंद सोनी ने  बताया कि बाल भक्त  बाल भक्तों द्वारा गजानंद का  दूध, दही, घी, शहद,  चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा।
10 सितम्बर को भंडारे का  आयोजन होगा और  देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिये 12 व 13 सितम्बर को पंचकुण्डीय महायज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा।  सोनी ने बताया कि 13 सितम्बर गणेश चतुर्थी को  प्रात: 4 बजे वक्रतुण्ड का विभिन्न तरल पदार्थों से अभिषेक  किया जायेगा । इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया  जायेगा। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें  वक्रतुण्ड को 2501 किलो का प्रसाद चढ़ाया जायेगा।
सायंकाल जागरण का  कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास,  मनोज के बिस्सा,कैलाश पारीक,सोमदत पुरोहित,रामसा व्यास सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व पांच बुधवारों का गणपति की विशेष पूजाएं  की जा रही है। सोनी  ने बताया कि आयोजन सफल बनाने के लिये विभिन्न  कमेटियों का गठन किया गया है, इनमें लक्ष्मीनारायण रंगा, एड.मदन गोपाल व्यास ,जितेन्द्र श्रीमाली, पं.सुनील व्यास , विजय श्रीमाली ,किशन व्यास,देवकिशन सोनी,सोहन सोनी,रवि कल्ला,गोपाल रंगा आदि  को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े : 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page