hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,www.hellobikaner.com, बीकानेर।  भारत के महान संतों ने कहा है की सेवा ही धर्म है सेवा ही कर्म इंसान को इंसान की सहायता करनी चाहिए तभी इस देश का व पूरे संसार का कल्याण संभव है कुछ ऐसे ही उद्देश्यों पर पिछले कई वर्षों से बीकानेर श्री सुखरामजी ट्रस्ट श्री राम धाम राम चौकी निरंतर काम कर रही है।

 

 

 

अनंत श्री सुखरामजी ट्रस्ट श्री राम धाम राम चौकी, तहसील बावड़ी, जिला जोधपुर के तत्वाधान में बीकानेर शाखा द्वारा आज दिनांक 06 सितम्बर बुधवार को राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क सहयोग रूपी 85 हजार रूपये की सामग्री प्रदान की गई।

इस ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने बताया की बच्चों की इस सामग्री में 50 मेमोरी कार्ड, 32 स्कूल ड्रेस, 20 चदर, 26 तकिये, 16 जोड़ी जूते, 50 स्कूल बैग व ब्रेल पेपर 3600 नग बच्चों को प्रदान किये गए।

इस ट्रस्ट से काफी लम्बे समय से जुड़े लालचंद सोनी ने बताया की ट्रस्ट मानव सेवा और मानव कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। सोनी ने कहा की इस ट्रस्ट से जुड़ें सभी सदस्यों का सर्वप्रथम उद्देश्य जरूरतमंद की सेवा करना है। ट्रस्ट के आगामी कार्य भी मानव कल्याण के सम्बन्ध में होंगे।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. एस. एस. राठौड़, रामसनेही गण हनुमान गोदारा, लालचंद सोनी, जय किशन सोनी, दिनेश सोनी, स्कूल के प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान, वरिष्ठ अध्यापक नवाब अली, शारीरिक शिक्षक रणविजय सिंह राठौड़ सहित अन्य शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page