Share

हैलो बीकानेर न्यूज। 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस जम कर अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। भाजपा की बात करें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे सहित कई और नेता बीकानेर का दौरा कर चुके है वहीं कांग्रेस के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव अशोक गहलोत सहित कई और बड़े नामों के साथ बीकानेर दौरा कर चुके है।

यहां हम बात कर रहे श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की यहां से मौजुदा कांग्रेस विधायक भंवरसिंह भाटी को इस बार फिर टिकट मिलना लगभग तय है। श्रीकोलायत के बज्जू में आयोजित हुवें किसान महासम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के भाषणों से यह तय माना जा रहा है इस बार श्रीकोलायत से विधानसभा चुनाव के लिए भंवरसिंह भाटी का टिकट तय है।

अब हम बात करते है 7 बार श्रीकोलायत से विधायक रह चुके देवीसिंह भाटी की, 2013 में देवीसिंह भाटी कांग्रेस के भंवरसिंह भाटी से चुनाव हार गये थे। देवीसिंह भाटी 1980 व 1985 में जनता पार्टी से जीते थे फिर 1990 व 1993 भाजपा से चुनाव जीते 2003 में देवीसिंह भाटी ने अपनी पार्टी का गठन किया और सामाजिक न्याय मंच बनाई और फिर श्रीकोलायत के विधायक बने। 2008 में देवीसिंह फिर भाजपा से विधायक बने। लेकिन देवीसिंह भाटी ने अपने कई इन्टरव्यूह में यह बयान दिया है कि 2018 का विधानसभा चुनाव वो नहीं लड़ेगे। सूत्रों के अनुसार देवीसिंह भाटी की पुत्रवधु श्रीकोलायत से इस बार भाजपा से चुनाव लड़ सकती है लेकिन देवीसिंह भाटी समर्थक देवीसिंह भाटी को ही फिर से श्रीकोलायत का विधायक बनाना चाहते है।

हैलो बीकानेर के सोशल मीडिया सर्वे ’इस बार श्रीकोलायत में कौनसा भाटी ?’ में यह पुछा गया था कि इस बार श्रीकोलायत जनता किसके साथ है। यह सर्वे 23 अक्टूबर को शुरू किया गया था भंवरसिंह भाटी और देवीसिंह भाटी में के समर्थकों ने जमकर वोट दिये। खबर लिखे जाने तक 43 प्रतिशत जनता भंवरसिंह भाटी के साथ दिखी वहीं 57 प्रतिशत जनता ने देवीसिंह भाटी पर अपना विश्वास दिखाया।

आप भी अपना वोट निचे दिये गये लिंक पर क्लीक करके दे सकते है।

इस बार श्रीकोलायत में कौनसा भाटी ?#Bhanwarsinghbhati #Devisinghbhati#election2018 #bikanerelection2018 #srikolayat#assemblyelection2018Click on your opinion….Also Share & Comment

HELLO BIKANER ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಮಂಗಳವಾರ, ಅಕ್ಟೋಬರ್ 23, 2018

About The Author

Share

You cannot copy content of this page