hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in  बीकानेर शहर के नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने आज  राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।

 

वेद व्यास ने दोनो अध्यक्षों व संगठन महामंत्री को साफा, पुष्पगुच्छ व माँ करणी के छायाचित्र भेंट किए। सतीश पूनिया ने वेद व्यास को पार्टी और युवा हित में काम करने का आह्वान किया। हिमांशु शर्मा ने वेद व्यास की सोशल मीडिया फॉलोइंग को धरातल पर काम लेने की सलाह दी।

वेद व्यास के साथ विक्रम सिंह राजपुरोहित, सोहन सिंह,अनिल हर्ष,गिरिराज खत्री, हेमंत कच्छावा,मदन सोनी जैसे युवा भाजपा कार्यकर्ता भी थे। सतीश पूनिया ने भी सोशल मीडिया पर युवा भाजपा साथियों से भेंट होने की खबर साझा की है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page