Share

बीकानेर hellobikaner.in आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रायसिंहनगर-श्रीगंगानगर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नगर पालिका में होने वाले कार्यक्रम के लिए आए थें। उन्होंने किसान चौपाल को सम्बोधित किया। लेकिन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को यहाँ किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान किसानों ने केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी को घेरकर तोडफ़ोड की कोशिश भी की गयी। हालांकि समय रहते ही पुलिसकर्मीयों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों के साथ समझाइश कर मामले को संभाला।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की अगर अटल जी नहीं होते तो KCC-किसान क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता, देश के किसान श्रद्धेय अटल जी के ऋणी हैं, KCC के माध्यम से देश का किसान समृद्ध और खुशहाल है!

फिर रायसिंहनगर-श्रीगंगानगर में किसान चौपाल को सम्बोधित किया व प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के वक्तव्य को किसानों  के साथ सुना! मंत्री मेघवाल ने बताया  #PMKisanSammanNidhi के माध्यम से देशभर के 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि स्थानांतरित की गई है।

लेकिन किसान आन्दोलन के चलते ट्रक यूनियन चौराहे पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई जानकारी के अनुसार आंदोलन कर रहे किसान नेता व बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत भी हुई। पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला। किसान नेता केंद्रीयमंत्री अर्जुन मेघवाल के विरोध में खड़े थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को काले झंड़े भी दिखाए

About The Author

Share

You cannot copy content of this page