hellobikaner.in

Share

सादुलपुर, ( श्याम जैन ) सेवाभावी उद्योगपति पूना रहने वाले अरविंद जैन के जन्मदिन पर रविवार को कई सेवा कार्य संपन्न हुए। बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस अवसर पर 62 परिवारों को राशन सामग्री के साथ मिठाई वितरित की गई।

 

पूर्व चेयरमैन मंगतू राम मोहता, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सरोज जैन सहित वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन आचार्य, विनोद गौतम, दिशा जैन, इंदौर से आई हुई रीना जैन, भुवि पुगलिया आदि ने इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। इससे पूर्व तड़के सवेरे मोक्ष भूमि गौशाला तथा जुबली पिंजरापोल गौशाला की गाय दो हजार से ज्यादा गायों को मीठा दलिया खिलाया गया।

 

गौशाला मोक्ष भूमि के मंत्री विजय सिंह गहलोत ने बताया की इस अवसर पर उपस्थित गौ सेवकों ने अरविंद जैन के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त की। मंदबुद्धि आश्रम में भी भोजन व्यवस्था करवाई गई। इसके अलावा चिकित्सा के लिए कुछ लोगों को सहयोग प्रदान किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि राजगढ़ निवासी बैंगलोर प्रवासी जाने माने समाजसेवी मुरारीलाल सरावगी के निर्देश पर राजगढ़ में नियमित रूप से सेवा पुण्य सेवा कार्य अनवरत चलते हैं। इसके अंतर्गत लाखों रुपए प्रति माह की सहायता अभावग्रस्त गांवों के साथ-साथ शिक्षा प्रसार व गरीब कन्याओं की शादी में व्यय किए जाते हैं। वर्तमान समय में राजगढ़ में एकमात्र ऐसा ट्रस्ट है जिस की ओर से विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से हो रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page