hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                             जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पुलिस मुख्यालय की टीम ने अंतर्राज्यीय ट्रेक्टर चोर गिरोह के 25 हजार रूपए के इनामी सरगना को गिरफ्तार किया है।

 

 

 


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि 16 वर्षों से फरार महेश पण्ड्या (44) निवासी भरना खुर्द थाना बरसाना, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को भरतपुर से पकड़ लिया है।

 

 


आरोपी महेश पण्ड्या और अन्य के विरुद्ध साल 2008 में कोटा ग्रामीण जिले के थाना कोथून में चोरी के ट्रैक्टर के कूटरचित कागज तैयार कर खरीद-फरोख्त का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें घटना के वक्त से ही आरोपी फरार चल रहा था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page