hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर।  आज सुबह  बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में शव मिलने की खबर सामने आयी थी। घटना गंगानगर चौराहे से वेटनरी कॉलेेज की और जाने वाली रोड़ की हे। जहां पर व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल पुलिस टीम  मौके पर पहुंचे ओर शव को मोर्चरी में रखवाया है। ऐसे में फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी हे।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरियाणा के गुलशन रूप में हुई। गुलशन का शव श्रीगंगानगर चौराहे के पास कॉलेज की दीवार के ऊपर लगे हुक से मफलर का फंदा लटका हुआ मिला। शव सड़क की ओर ही लटका था। लोगों ने देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना पहुंची तब तक गुलशन की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास एक की-पेड वाला मोबाइल मिला था। मोबाइल स्विच ऑफ था, उसे ऑन किया तो पहला नंबर मृतक की बहन का मिला। बहन ने मृतक की पहचान गुलशन के रूप में बताई। उसने बताया कि वह उसकी सगी बहन नहीं है।  परिवार में उसका एक सगा भाई है और मृतक अविवाहित था। भाई को सूचित किया गया है। बहन के अनुसार गुलशन हरिद्वार में रहता था। बीकानेर कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं। हालांकि वह बीकानेर 4-5 दिन पहले ही आया था।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page