hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in प्रान्तभर में चर्चित सरह नथानिया गोचर विकास कार्य प्रगति पर है, मौके पर कमान खुद पूर्व सिंचाई मंत्री जननेता देवीसिंह भाटी ने सम्भाल रखी है, भाटी नित्य तीन से चार घण्टे का समय पीपल की छांव के नीचे व्यतीत कर सारे काम की खुद देखरेख कर रहे हैं।

 

 

सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि अब तक करीब 5 किलोमीटर चारदीवारी का कार्य पूर्ण हो गया है एवं आगे का कार्य बदस्तूर जारी है, आर्थिक अंशदान के तौर पर डॉ अच्युत द्विवेदी ने एक लाख रुपए की राशि पूर्व मंत्री भाटी को सौंपी।

 

 

 

मोहनसिंह नाल एवं देविकिशन चांडक के मुताबिक चारदीवारी के साथ साथ सेवन घास, कुम्मत बीजारोपण, मरुस्थलीय वनस्पति विकास, चारागाह विकास आदि कार्य भी समयानुरूप पूर्ण किये जाएंगे।

 

 

भाटी के साथ गोचर में समाजसेवी राजेन्द्रसिंह किलचु, पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी, भाजपा नेता विजय उपाध्याय, मदनसिंह भलुरी, सुखसिंह बीदावत, जयसिंह हाड़ला, भोमराज जाट, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका, विमल डागा, अंशुमान सिंह भाटी, मनोहरसिंह चरकड़ा, रमेश मोदी सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page