Share

बीकानेर hellobikaner.in कांग्रेस शीर्ष नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को पूछताछ के बुलाना और लगातार जांच एजेंसियों का हमला ये साबित करता है कि सरकार आमजन का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक प्रयास मात्र कर रही है। यह बात शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने स्थानीय लक्ष्मी हेरिटेज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

 

उन्होंने कहा केन्द्र सरकार अंग्रेजी हुकूमत के पदचिह्नों पर चल रही है कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को ईडी द्वारा दिया गया समन आम जन का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक जरिया है। पिछले एक सप्ताह से राहुल गांधी से पूछताछ से साफ जाहिर है कि सरकार पूछताछ कम तमाम मीडिया बधुंओं को ईडी के दरवाजे तक उलझाकर रखना चाहती है।

 

 

 

सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राष्ट्रीय संगठन व दल के मुख्यालय में उसका कार्यकर्ता और नेता नहीं जा सकता। वहां पर पुलिस का पहरा तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं-नेताओं की गिरफ्तारी केन्द्र सरकार की ओछी मानसिकता को इंगित करती है। कमल ने बताया कि बीकानेर के 50 सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में गिरफ्तारी दी।

 

सेवादल के शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि मैं भी मजदूर नेता रहा हूं और यूनियन के संगठनात्मक ढांचे में कार्य किया है एवं सरकारों का जमकर विरोध किया पर ऐसी दमकारी अंग्रेजी सोच की सरकार मेरे जीवन में नहीं देखी।  

 

 

 

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला,शहर अध्यक्ष अनिल व्यास,साजिद सुलेमानी,ओमप्रकाश लोहिया का सम्मान किया। बाद में लक्ष्मी हेरिटेज में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सूत की माला पहनाकर शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का हर कार्यकर्ता आमजन की आवाज बनकर केन्द्र की दमनकारी नीति का विरोध करेगा। केन्द्र की तानाशाह नीति पर न तो रूकेंगे और न ही झुकेंगे बल्कि उसका डटकर मुकाबला कर उनको झुकाकर रहेंगे।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page