Share

स्पोर्ट्स डेस्कपूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में ‘संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने’ से निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबित हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

 

वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

 

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में बेसुध पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

 

शेन वार्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही 2007 में खेला था।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page