hellobikaner.in

Share

कलश यात्रा के साथ शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा, सैंकड़ो धर्म प्रेमी महिलाओं-पुरुषों ने किया रसास्वादन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, श्रीबालाजी। सत्संग समिति, श्रीबालाजी (नागौर) की ओर से गुरुवार २८ मार्च से ४ अप्रेल तक हुकमाराम, भताराम की ढाणी करनेतपुरा, श्रीबालाजी, नागौर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को रामस्नेही सम्प्रदायाचार्य सींथल पीठाधीश्वर १००८ महन्त श्री क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया।

 

कथा के प्रथम दिन कथावाचन करते हुए महन्त क्षमाराम जी महाराज ने कहा कि भगवान और भक्त का रिश्ता बड़ा गहरा है। भगवान कहते हैं कि भक्त मेरे हैं और मैं भक्त का हूं। इसके लिए किसी को कोई प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं होती है। जो सच्चे मन से मुझे मानता है, मैं सदैव उसके साथ रहता हूं। कथा प्रतिदिन सुबह ९.३० बजे से शाम ५ बजे तक चलेगी। कथा आरंभ से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्री विश्वकर्मा भगवान के मंदिर से हुक्मरामजी की ढाणी (कथा स्थान ) कर्णतपुरा श्रीबालाजी पहुंची।

शोभायात्रा में महिलाओं ने एक समान वेशभुषा पहन और धर्मध्वजा के जयकारों के साथ प्रभु का गुणगान किया। वहीं मुख्य यजमान मोहनलाल माकड़ सपत्नीक श्रीमद् भागवत कथा को शिरोधार्य कर मंदिर से कथा स्थल पहुंचे। इस बीच पारिवारिक सदस्य मोहनलाल, सूरजमल, बाबूलाल ,कानाराम,मुनिराम माकड़ परिवार ने श्रीमद् भागवत को शिरोधार्य कर पुण्य लाभ लिया। कथा स्थल पर व्यासपीठ पर विराजे कथावाचक क्षमाराम जी महाराज का तिलक लगाकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उगमाराम कुलरिया,मघाराम कुलरिया,भंवर कुलरिया,अमराराम जांगिड,दमोदार सुथार थे। व्यवस्था में सहयोग सत्संग समिति श्रीबालाजी के कार्यकर्ता दे रहे हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page