hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in पुष्टिकर उत्थान संस्थान द्वारा आज पुष्टिकर कुलदेवी माँ ऊष्ट्र-वाहिनी के प्राकट्य दिवस पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

भव्य शोभायात्रा का प्रारम्भ स्थानीय आचार्यों के चौक में पुष्टिकर कुल देवी के सुसज्जित रथ मय अलौकिक चित्र का पंडित जयकिशन छंगाणी, पण्डित गणेश जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन से किया गया। ततपश्चात शोभायात्रा बीकानेर शहर परकोटे में मरुनायक चौक,मोहता चौक, हर्षों का चौक, रत्ताणी व्यासों का चौक,साले की होली झंवरो का चौक ,सदा फतेह बारह गुवाड़, नत्थूसर गेट, गोकुल सर्किल, लाली बाई पार्क होती हुई कुलदेवी माँ ऊष्ट्रवाहिनी के प्राचीन मंदिर भाटोलाई तक माता के जयघोष एवं अतीव हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। विभिन्न स्थानों पर पुष्करणा बंधुओ द्वारा कुल देवी का भव्य पूजन व शोभायात्रा का सत्कार किया गया।

शोभायात्रा में माँ ऊष्ट्रवाहिनी के दिव्य रथ के अनुसंग सत्यनारायण व्यास, झंवर लाल आचार्य, हनुमान आचार्य, पुष्टिकर उत्थान संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज व्यास, सचिव ऋषि राज व्यास, उपाध्यक्ष वैद्य गिरिराज जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर जोशी, विशिष्ट सहयोगी लक्ष्मण आचार्य, कृष्ण चंद्र पुरोहित, फोटोग्राफर बी दास किराडू एवं आचार्य चौक के गणमान्य आदरणीय बुजुर्ग सदस्यो के सानिध्य माँ के जय घोष के साथ पुष्टिकर एकता का अभूतपूर्व संदेश दिया। माता के दिव्य रथ का श्रृंगार सूर्य प्रकाश पुरोहित द्वारा किया गया।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page