hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची संभवतः इसी महीने जारी कर देगी।

 

 

 

 


आप पार्टी के प्रत्याशी चयन के लिए तीन सर्वे हो चुके हैं। अंतिम सर्वे चल रहा है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी और द्वारिका नई दिल्ली से विधायक विनय मिश्रा ने दी। पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने श्रीगंगानगर आए मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशियों की पहली सूची 10-15 दिन में जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन के लिए आप पार्टी ने तीन सर्वे करवाए हैं। इन दोनों अंतिम सर्वे चल रहा है। पहले तीन सर्वे में उन कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया जो लगातार पार्टी की गतिविधियों में शामिल होकर रीति नीति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

 

 


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली और पंजाब में सर्वे कर प्रत्याशियों का चयन किया गया और उनको मैदान में उतर गया, इसी तरह राजस्थान में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अपनाई गई है। टिकट उसी को मिलेगी, जो जितने की काबिलियत रखता होगा। दो दिन पूर्व श्रीगंगानगर में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा भाजपा से पहले कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के दिए वक्तव्य पर विनय मिश्रा ने कहा कि अगर प्रदेश में गहलोत सरकार ने जनहित में कोई ठोस कार्य किए होते तो उनको इतनी जल्दी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने की बात नहीं करनी पड़ती।

 

 


मिश्रा ने कहा कि चुनाव में उम्मीदवारों की सूचियां काफी पहले जारी करने की प्रथा आप पार्टी ने ही शुरू की है। राजस्थान में भी आप पार्टी ही सबसे पहले अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। अगले 10-15 दिन में पहली सूची जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों को चिन्हित कर लिया गया है। अब इनके बारे में अंतिम सर्वे करवाया जा रहा है। राजस्थान में आप पार्टी पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ेगी।उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत श्रीगंगानगर जिले से ही होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page