hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। लूणकरणसर थाने में पीडि़ता ने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

पीडि़ता ने बताया कि एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी उसके बाद वह अपने पीहर रहने लगी थी इस दौरान उसके पिता ने नाजायज संबंध बनाते हुए उसके साथ कई दफा दुष्कर्म किया।

 

उसने बीकानेर में रहने वाले एक व्यक्ति से दूसरा विवाह कर लिया और दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करने लगी। पीडि़ता का आरोप है की उसका पिता यहां किराये के मकान में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी किसी को बताने पर जान से मार दूंगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page