hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                                हनुमानगढ़।  राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर शहर में एक हफ्ता पहले रात्रि को घर के आंगन में सोए बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने शुक्रवार को बताया कि जुगलाल (70) की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे प्रेम को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

प्रेम अपनी पत्नी की मौत के लिए अपने पिता को जिम्मेदार मानता था। रावतसर के वार्ड नंबर 7 का निवासी जुगलाल झाड़-फूंक किया करता था। प्रेम की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। प्रेम अपने पिता से कहा करता था कि वह झाड़-फूंक से उसकी पत्नी का इलाज करें, लेकिन जुगलाल ने ऐसा नहीं किया।

 

 

इसी दौरान प्रेम की पत्नी की मौत हो गई। इससे अपनी पत्नी की मौत के लिए वह अपने ही पिता को जिम्मेदार मानने लगा। गत 25 जून की रात उसने घर के आंगन में सोए अपने पिता का किसी तेज धार वाले हथियार से गला काट दिया। बाद में उसने कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद गुत्थी सुलझा ली।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page