Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                                      बीकानेर।  बीकानेर में चोर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी बेखौफ हाथ साफ कर रहे हैं। छबीली घाटी क्षेत्र में रहने वाले एक टेक्सी ड्राइवर के घर से अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण ले गए। नगदी और अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। मामले की जांच अब सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है।

टैक्सी ड्राइवर मोहन सिंह पंवार ने पुलिस को बताया- वह बुधवार दोपहर तीन बजे अपने परिवार के साथ सुजानदेसर स्थित रामदेव मंदिर दर्शन करके वापस घर पर लौटा था। इस दौरान देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। पीछे वाले कमरे की लाइट जल रही थी। अलमारी खुली थी और अंदर से लॉकर का ताला तोड़ा हुआ था। लॉकर में रखा सोने-चांदी का सामान गायब था।

चोर घर में घुसकर सारा कीमती सामान ले गए, जिसमें सोने की चार चुड़ियां भी थी। दो सोने के कड़े, एक गलपटिया, कानों के झुमके का एक सेट, सोने की एक अंगूठी के अलावा चांदी का सामान भी ले गए। पांच मोहन सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page