hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे है, इस बार चोरों ने बीकानेर शहर के अंदरूनी क्षेत्र को अपना निशाना बनाया है।

शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के दम्माणी चौक के पुगलिया गली में स्थित एक मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए यहाँ से ज्वेलरी चोरी कर के ले गया। इस सम्बन्ध में रोहित शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

शर्मा ने पुलिस को बताया की दिनांक 01.08.2024 से 08.08.2024 के मध्य कोई अज्ञात चोर घर से ज्वेलरी चोरी करके ले गया। नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच रणवीर सिंह हेड कांस्टेबल को सौपी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page