Share

बीकानेर hellobikaner.in जिले में चोरों ने आतंक मचा रखा है। पिछले कुछ दिनों में रात के अँधेरे में चोरों ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए इन चोरियों को रोकना बड़ी चुनौती बन गई है। शुक्रवार रात को नोखा के एक सूने मकान में चोर लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरात व कुछ नकदी भी चुरा कर ले गए।

जानकारी के अनुसार हरिराम काफी लम्बे समय से जयपुर में रह रहा है और इनके घर में कोई नहीं रहता है।  हरिराम का मकान नोखा के जोरावरपुरा स्थित है। त्यौहार पर इस मकान पर आना जाना रहता है। हरिराम इसी मकान में अपने कीमती सामान रखते थे। चोरों ने इस बंद पड़े सूने मकान में चोरी कर ली।

 

पड़ोसियों ने हरिराम को इस चोरी की जानकारी दी और बताया की उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। हरी राम के रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ है। चोरी की सूचना मिलते ही हरिराम जयपुर से नोखा के लिए रवाना हो गए है।

चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और सुबह होते-होते आराम से चोरी कर ली। बड़ी मात्रा में सोने के बने हुए जेवर के साथ चांदी के बर्तन व नगदी भी ले गए हैं। जेवर और बर्तनों की संख्या और नगदी के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। चोरों ने कमरे के अंदर पहुंचकर लकड़ी की अलमारी तोड़ी इसके बाद उसमें लगी तिजोरी को भी तोड़ दिया। इसी तिजोरी में रखा सामान चोर ले गए। माना जा रहा है कि इसी में लाखों रुपए के जेवरात पड़े थे। इसके अलावा भी इधर-उधर रखा कीमती सामान भी गायब है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नोखा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page