hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार गजनेर में तीस वर्षीय एक युवक की मौत हुई है।

बताया जा रहा है की युवक सेरामैक्स टाइल्स फैक्ट्री में कार्य कर रहा था की अचानक से उस युवक की तबियत बिगड़ गई। युवक को तुरंत गजनेर सीएसची लेजाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय मृतक युवक का नाम  दिनेश मालवीय है और वो शाजापुर मध्यप्रदेश का निवासी है। युवक के शव को मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। यह घटना गजनेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page