hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर की तंग गलियों में रहने वाले इस लाडले लड़के ने देश की नामी कंपनी के लिए गीत गाकर शहर का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। एक बार फिर इसलिए क्युकी इस युवक ने आज से लगभग सात पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेकर सुर्खियाँ बटोरी थी।

 

 

 

 

मैं बात कर रहा हूँ बीकानेर के ब्रह्मपुरी चौक के पास स्थित एकता स्टैंड निवासी समीर हुसैन की, समीर ने सात साल पहले 2016 में सिंगिंग रियलिटी शो द वोइस इंडिया से अपनी पहचान बनाई। समीर की रुचि बचपन से संगीत में रही। समीर ने हैलो बीकानेर को बताया की वह द वोइस इंडिया में हिस्सा लेने के बाद उसकी खुद की एक पहचान बनी। फिर समीर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, संगीत का रियाज और ज्यादा किया उसके बाद अपना खुद का स्टूडियो खोल लिया।

समीर ने हैलो बीकानेर को बताया की इन सात सालों में बीकानेर से मुंबई कई बार आना जाना लगा रहा।  मुंबई में समीर की आवाज को सब पहचानने लगे थे। धीरे धीरे काम मिलना शुरू हुआ और अब समीर ने Zee Music Rajasthani  के लिए गीत गया है , इससे पहले समीर ने कई अन्य कम्पनियों के लिए भी गाना गाया।

समीर ने हैलो बीकानेर को बताया की Zee Music के इस राजस्थानी चैनल के लिए मुझे गीत “पल्ले बांधनी” गाने का मौका मिला। समीर ने बताया की इस गीत का म्यूजिक भी समीर ने ही तैयार किया है। इस गीत की लेखिका का नाम मीनाक्षी राठोड है, इस गाने के निर्देशन भी बीकानेर के महेंद्र सागर ने किया है, यह गीत सागर चौहान और पलक शर्मा पर फिल्माया गया है।

इस गीत को Zee Music Rajasthani  ने Youtube पर कुछ दिन पहले ही लाँच किया है और इस गाने पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके है। समीर ने हैलो बीकानेर को बताया की Zee Music Rajasthani से उनके अभी कुछ और गीत आने वाले है। बीकानेर शहर के इस युवक की इस उन्नति को देख समीर के परिवार व शहर में ख़ुशी का माहौल है।

 

इस वीडियो से बीकानेर के समीर को देखा था पूरे भारत ने …

About The Author

Share

You cannot copy content of this page