Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। दोनों दिग्गज पार्टियों में उथल पुथल का खेल चल रहा है।

 

 

बीकानेर की बात करें तो आज सुबह दो पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा। बीकानेर वार्ड 18 के निर्दलीय पार्षद मुजाहिद हुसैन कुरैशी व वार्ड 03 के पार्षद राजेश कछावा ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।

वही आज भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के नेता राजकुमार किराडू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर की मौजूदगी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page