hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                                    जयपुर।  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को झालावाड़ में मतदान किया।

 


राजे ने झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन के बूथ संख्या 32 पर मतदान करने के बाद दावा करते हुए कहा कि देश विकास चाहता है और लोकसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

 


उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार भी भाजपा को अपना पूरा समर्थन देगी और पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी। राजे ने कहा कि उनके पुत्र एवं बारां-झालावाड़ से भाजपा के उम्मीदवार दुष्यंत सिंह को क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि वह भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास बनायेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page