hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                          जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट लोकसभा चुनाव में विभिन्न प्रदेशों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं का शतक लगाया। पायलट ने 14 राज्यों की 53 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 101 जनसभाएं की। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में 28 जनसभाएं की। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 26, केरल में सात, मध्य प्रदेश एवं हरियाणा में 6-6, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं पंजाब में 5-5 चुनाव सभाएं की।

 

इसके अलावा उन्होंने ओडिशा में तीन, जम्मू-कश्मीर में दो एवं आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में 1-1 चुनाव जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बिना रूके एवं बिना थके एक दिन में 18 घंटे तक लगातार प्रचार किया। लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण होते ही देशभर में विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए पायलट की मांग रही। पायलट ने राजस्थान और अपने प्रभार राज्य सहित विभिन्न राज्यों की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page