hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                                कोटा। रेलवे ने कोटा से दानापुर (पटना) के बीच प्रत्येक शनिवार को गर्मी के सत्र के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय किया है।

 

कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेल प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश में भीड़ को कम करने के लिए कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में 27 अप्रैल से 30 जून के बीच साप्ताहिक रूप में चलाने का निर्णय किया है। पूर्व में जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। यह गाड़ी अब कोटा से प्रत्येक शनिवार रात 9.05 बजे प्रस्थान के बजाय रात 9.25 बजे चलेगी।

 

सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर विशेष रेलगाड़ी आज से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार रात 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को सायं 6.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा अगले दिन रविवार को सायं 6.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। प्रत्येक रविवार को 28 अप्रैल से 30 जून तक से दानापुर स्टेशन से रात्रि 9.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात 10.25 बजे कोटा पहुंचेगी।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page