Share

बीकानेर,। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संभाग मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त सुवालाल ने कहा कि संभाग मुख्यालय पर 13 दिसम्बर को संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संभाग के चारों जिलों के लोगों की भागीदारी होगी। संभाग स्तरीय कार्यक्रम के बाद जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी उन्हें प्रदत्त कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लें। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी, रोजगार मेलों का आयोजन तथा हैल्थ चैकअप कैम्प होंगे। इसी प्रकार भामाशाह योजना, श्रमिक कार्ड तथा व्यक्तिगत लाभ की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनके कार्ड आदि वितरित किए जाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली प्रतिभाओं को संभाग स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में जिला विकास पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा। हॉर्डिंग्स तथा डिजिटल डिसप्ले बोर्ड के माध्यम से विधानसभावार उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने कहा कि तीन वर्ष से संबधित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में जिला विकास पुस्तिका के अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समुचित जानकारी से संबंधित पुस्तक भी प्रकाशित की जाएगी। विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्राण कक्ष गुरूवार से प्रारम्भ होगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों की अपडेट सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
promotion-banner-medai-04
बैठक में उप वन संरक्षक डॉ. शलभ कुमार, नगर निगम आयुक्त आर. के. जायसवाल, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) नाजिम अली सहित विभिन्न विभागों के अध्ािकारी मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page