Arjun Ram Meghwal

Arjun Ram Meghwal Minister of State Heavy Industries, Public Enterprises and Parliamentary Affairs, Govt of India, New Delhi

Share

 

बीकानेर hellobikaner.in  बीकानेर में उवर्रक की आपूर्ति के लिए केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सकारात्मक प्रयास रंग लाए। दिनांक 2 नवंबर को गुजरात के कांडला पोर्ट से 2600 टन DAP की पहली रेक रवाना होेगी, जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री मनसुख भाई मण्डाविया का आभार व्यक्त किया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समस्त संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर बीकानेर में किसान कल्याण हेतु समय पर DAP की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए आवश्यक हर कदम उठाने के लिए कटिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार कृषक कल्याण के लिए संकल्पित सरकार है।

साथ ही बीकानेर के कृषक समुदाय को समय पर उवर्रक एवं संबंधित तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। कांडला पोर्ट से कल रवाना होने वाली ट्रेन में IFCCO कम्पनी द्वारा समन्वय किया जाएगा। ये रैक अगले 2-3 दिन में लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जिसके द्वारा DAP का नियमानुसार वितरण भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page