Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                                          जयपुर।  राजस्थान में सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के कुमास जागीर गांव में आज एक कार एवं बोलेरो जीप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा 12 लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बिदासर से सालासर दर्शन कर खाटूश्यामजी की ओर जा रहे थे, वहीं ब्रेजा गाड़ी में सवार छह लोग दिल्ली से खाटूश्यामजी के दर्शन कर सालासर जा रहे थे। इसी दौरान नेछवा थाना इलाके के कुमास जागीर गांव के नजदीक तुनवा स्टैंड के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

 

घटना में कार में सवार एक महिला और एक बालिका की मौत हो गयी। हादसे में घायलों को सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page