Share
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                                                बीकानेर।  बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में चाबियां बनाने वाले दो युवक सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। कोटगेट थाने में महिला के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है।

 

कोटगेट पुलिस के अनुसार रानी बाजार क्षेत्र में बागीनाड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अनन्त साध की पत्नी की अलमारी का लॉकर खराब हो गया था। महिला ने ताले की नई चाबी बनाने वाले दो युवकों को बुलाया। दोनों लॉकर के ताले की चाबी बना रहे थे। तब महिला कपड़े सुखाने के लिए चली गई। इस बीच लॉकर खुल गया। आरोप है कि ताला खोलने वाले युवक सोना-चांदी के जेवर लेकर चले गए। महिला वापस आई तो देखा कि लॉकर खाली पड़ा है।

 

महिला के भाई सुरेश साध ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई खास सुराग नहीं मिला है। दोनों युवक पगड़ी बांधे हुए थे। कोटगेट पुलिस ने मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार को सौंपी है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page