hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in राजगढ़ में चल रही शहीद सूबेदार ओमप्रकाश एवं शहीद सत्यवीर सिंह स्मृति राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज सुबह हुए मैच में बीकानेर की उदय फुटबॉल क्लब विजेता रही।

उदय फुटबॉल क्लब, बीकानेर ने एचएफसी झुंझुनूं  टीम को 5-1 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। क्लब के विजयी होने पर प्रशिक्षक पवन, आशुतोष, अमित व्यास, गोकुल जोशी, नारायण बिस्सा, श्याम हर्ष, गजेन्द्र सिंह, पंकज सुथार, सदन पुष्करणा, उमेश, किशन सहित वरिष्ठ खिलाडिय़ों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही युवा खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन पर सराहना की है।

इन्होंने किए गोल…

उदय क्लब की ओर से पहला गोल गौतम बिस्सा ने किया। इसके अलावा भंवर लाल बोहरा(लाली), ऋषिराज जागा, भविष्य शर्मा, वरुण जोशी ने गोल किए। क्लब के चंदन बोहरा, रामेश्वर व्यास ने उम्दा खेल क प्रदर्शन किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page