Defense Minister Rajnath Singh

Defense Minister Rajnath Singh

Share

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज बीकानेर में चुनावी सभा दुपहर 1.40 बजे अंबेडकर सर्किल पर होगी। केंद्रीय गृहमंत्री सिंह का हेलिकॉप्टर नोखा के जेठाराम डूडी स्टेडियम में बनाए गए हेलिपेड पर दोपहर 1:35 पर उतरेगा। यहां से सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचकर भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे जैसलमेर रवाना होंगे। सिंह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को एनएसजी की टीम भी नोखा पहुंची। टीम के अधिकारियों ने हेलिपेड व सभा स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम श्योराम वर्मा, तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा, सीआई मनोज शर्मा सहित अन्य अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद थे। यहां करीब 40 मिनट रुकने के बाद दोपहर 2.25 पर वापस जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

[yop_poll id=”2″]

संभाग का भाजपा घोषणा पत्र आज करेंगे जारी
संभाग का भाजपा घोषणा पत्र आज जारी किया जाएगा। इसमें बीकानेर संभाग के चारों जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर पर फोकस रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अविनाशराय खन्ना ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नोखा में घोषणा पत्र को जारी करेंगे। खन्ना ने सोमवार को रामा भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। खन्ना ने बताया कि बीकानेर पूर्व की निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका गहलोत ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के पक्ष में रिटायर होने की घोषणा की है। उन्हें पार्टी के महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page