Share

बीकानेर। राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है जिसमें मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशउपाघ्यक्ष विजय सिंह राठौड़ को महिला बाल विकास विभाग मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

राठौड की इस नियुक्ति पर बीकानेर संभागाध्यक्ष अनिल सिहाग, जोधपुर संभागाध्यक्ष महेन्द्र लखावत, अजमेर संभागाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ,उदयपुर संभागाध्यक्ष मंगलेशवर, जयपुर संभागाध्यक्ष रामबाबु सैनी सहित जिला महामंत्री अमरपुरी ने प्रसन्नता जाहीर की है साथ ही बीकानेर जिले के महिला बाल विकास के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर आचार्य एवं मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश व्यास ने कहा है कि राठौड़ को महिला बाल विकास विभाग संगठन में प्रदेश संयोजक नियुक्त करने पर संगठन एवं राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारियों को बल मिलेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page