hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                बीकानेरl  सोमवार विप्र सेना बीकानेर जिला कार्यकारिणी की मीटिंग जिलाध्यक्ष इन्द्रचंद शर्मा के अध्यक्षता में महर्षि गौतम मार्ग नई लाईन गंगाशहर स्थित गुर्जर गौड़ भवन में रखी गई।

 

 

 

जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नित्यानंद पारीक एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश सारस्वत थे इस दौरान प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जाजडा़ ने बताया कि विप्र सेना नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को विप्र सेना के उद्देश्य के साथ आगामी  कार्यकर्मों को लेकर अवगत करवा कर रूप रेखा तैयार कि गई।

 

 

 

 

सामाजिक गतिविधियों के साथ समाज में नये रोजगार से सामाजिक बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा जोडने के बारे में चर्चा की गई एवं विप्र सेना द्वारा हर सप्ताह स्वच्छता अभियान एवं विप्र क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष में किये जाने पर चर्चा हुई,जिलाध्यक्ष इन्द्रचंद ने बताया।

 

 

 

 

कि सामाजिक सौहार्द के साथ विप्र समाज को आगे बढ़ाने एवं आने वाले कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर बीकानेर के विभिन्न जगहो पर आयोजित करके समाज को लाभान्वित किया जाएगा ,जिसमे विप्र सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नित्यानंद जी पारीक ने विप्र स्वाभिमान यात्रा एवं निकालने का सुझाव दिया राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी बीकानेर संभाग अध्यक्ष हरीगोपाल उपाध्याय, संभाग प्रभारी पवन सारस्वत,जिलाध्यक्ष इंदरचंद जाजड़ा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत,देहात जिलाध्यक्ष पवन जोशी ,धीरज पंचारिया,दिनेश जोशी, माणक बच्छ,युवा संभाग अध्यक्ष तनुज सारस्वत ,मुकेश सारस्वत,विप्र सेना युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव शर्मा, राजा सांखी,श्याम जाजड़ा,मालचंद शर्मा,अशोक उपाध्याय,मौजूद रहे

About The Author

Share

You cannot copy content of this page