Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। कल लोकसभा चुनाव के लिए बीकानेर सहित राजस्थान में अन्य जिलों में मतदान होंगे। लगातार जिला प्रसाशन मतदान जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस  मतदान जागरूकता अभियान में बीकानेर की कई निजी शैक्षणिक संस्थाएं भी आगे रही है और अलग अलग गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

 

इसी कड़ी में बीकानेर की नामी निजी शैक्षणिक संस्था एस डी पी मेमोरियल स्कूल में आज मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मतदान जागरुकता रंगोळी एवम् निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाला प्रमुख केशव कुमार पुरोहित एवं सचिव सीमा पुरोहित व प्रधानाचार्य पूजा पुरोहित ने  मतदान जागरुकता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए एवं अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

 

इस कार्यक्रम के व्यस्थापक रवि- कुमार पुरोहित व अध्यापको ने भी मतदान जागरूकता के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।

 

बिना बताये घर से रवाना हुई महिला, घर वाले चिंतित, गुमशुदगी दर्ज

About The Author

Share

You cannot copy content of this page