hellobikaner.in

Share

चूरू hellobikaner.in सरदारशहर पुलिस थाने में पत्नी ने की पति को करंट लगाकर मारने का मामला सामने आया है।  अमरसर निवासी महेंद्र ने पुलिस में पर्चा दर्ज कर बताया है की वो ड्यूटी से घर आते ही चारपाई पर बैठा था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने उसे खाना दिया फिर वो बेहोश हो गया फिर जब उसने आखें खोली तो उसके दोनों पैरों पर तार बंधे हुए थे उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने के लिए करंट का बटन दबा रखा था इतना देखने के बाद ही तेज करंट का झटका लगने से वो बेहोश हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले दिन दोपहर में जब उसके परिजनों ने उसे देखा तो उसके पैरों को चारपाई से बाँधा हुआ था करंट लगने से पैर जले हुए थे तो उसके परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।  सरदारशहर थाना हेड कांस्टेबल संजय बसेरा ने मीडिया को यह जानकारी दी।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page