hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in बीकानेर नगर निगम को लेकर अपने जोशीले अंदाज से पहचाने जाने वाले शहर कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी ने कहा है कि नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा भाजपा के एजेंट की तरह काम करते नजर आ रहे हैं। विकास के नाम पर शहर को विनाश की ओर लेकर जाने में प्रयासरत हैं।

 

जोशी ने कहा कि निगम आयुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं। निगम आयुक्त की सतीश पूनिया से इनकी नजदीकियां जग जाहिर हैं। उन्होंने कहा कि बिरडा ने नगर निगम को अखाड़ा बना दिया है, जो बड़े दुख की बात है। कांग्रेस पार्षदों पर जनता की मांग लेकर जाने पर मुकदमे दर्ज करवाना और जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार बताता है, इनका रिमोट कहां है। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त ने शहर में सूनवाड़ समझ ली है, जिसका खामयाजा पूरा शहर भोग रहा है। नाली, सड़क, रोड़ लाइट, आवारा पशु किसी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गुटबाजी बयानबाजी से काम चल रहा है।

 

 

जोशी ने कहा कि निगम आयुक्त समझ ले, शहर में सून नहीं है और ना ही कांग्रेसी मुकदमों से डरने वाले हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में अफसरों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री और स्वायत्त शासन मंत्री को इससे अवगत करवाकर इसके समाधान का रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अफसर जनता के सेवक होते हैं। यह अधिकारी जनता की समस्याओं को खत्म करने का काम करें, ना कि खुद समस्या बन जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते नहीं चेते तो सड़क पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुक्त, सभी मुकदमे वापस ले। नहीं तो निगम आयुक्त से सड़क पर आमना-सामना होगा। उन्होंने कहा की आयुक्त अपना भाजपा प्रेम व्यक्तिगत रखे, इससे शहर को नुकसान ना दे।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page